Featured Post

अवैध मदिरा की 101 पेटी जप्त, जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर । मदिरा के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर छापा डालकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई।         यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी कमलेश सोलंकी द्वारा वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान में की गई। आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 62 पेटी देशी मदिरा (558 बल्क लीटर), 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट (315 बल्क लीटर) तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर (48 लीटर) जप्त की गई। इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा, कुल 921 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। उक्त आरोपी पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।  उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग की टीम, जिसमें एडी...

महाराष्ट्र रत्नागिरी के क्षेत्रों में तेज़ हवा के साथ भारी बारिश शुरु

वास्तविकता दर्शन समाचार, 3 जून 2020


मुंबई से सिर्फ 150 KM दूर है चक्रवाती तूफान निसर्ग, समुद्र में 6 फीट ऊंची उठ सकती हैं लहरें


        मुंबई। चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग' के खतरे के मद्देनजर मुंबई में समुद्र तट के किनारे लोगों के आवागमन पर मध्य रात्रि से दोपहर तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी, पुलिस ने बताया कि दंड संहिता की धारा 144 लगाई गई है। जिसका उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया जाएगा।


वीडियो देखने के लिए 👇 करें



         पुलिस ने एक बयान में कहा गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के अनुसार, शहर के चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। एहतियातन बरतते हुए समुद्र के पास की बस्तियों को खाली करा लिया गया है


 


 


Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के जीवन में लाएगी सकारात्मक परिवर्तन, योजना के लिए की गई पूरी कार्यवाही का होगा दस्तावेजीकरण : मुख्यमंत्री श्री चौहान

40 तरह के फलों वाला अनोखा पेड़