Featured Post

अवैध मदिरा की 101 पेटी जप्त, जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर । मदिरा के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर छापा डालकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई।         यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी कमलेश सोलंकी द्वारा वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान में की गई। आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 62 पेटी देशी मदिरा (558 बल्क लीटर), 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट (315 बल्क लीटर) तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर (48 लीटर) जप्त की गई। इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा, कुल 921 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। उक्त आरोपी पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।  उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग की टीम, जिसमें एडी...

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के जीवन में लाएगी सकारात्मक परिवर्तन, योजना के लिए की गई पूरी कार्यवाही का होगा दस्तावेजीकरण : मुख्यमंत्री श्री चौहान


वास्तविकता दर्शन समाचार
 

          इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मध्यप्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली महत्वपूर्ण योजना के रूप में उभरी है। यह योजना शोधार्थियों के लिए भी विषय बनेगी। योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा। योजना के प्रभाव अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि योजना प्रशासनिक दक्षता और समस्त अमले के परिश्रम का उदाहरण है। अधिकारी, कर्मचारियों के प्रयास सराहनीय हैं। प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित करने की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक दृष्टांत है। योजना की घोषणा, औपचारिक शुभारंभ, योजना के लिए पात्र बहनों को विभिन्न माध्यमों से जानकारियाँ देने से लेकर टीम मध्यप्रदेश के प्रयासों से प्रेरक वातावरण का निर्माण और राशि अंतरण तक की समस्त गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाए।

 मुख्यमंत्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में मैदानी अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कमिश्नर्स के अलावा इन्दौर, बड़वानी, विदिशा, शहडोल, उमरिया, भिण्ड, छतरपुर, सीहोर, सीधी, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना कलेक्टर्स से भी योजना में राशि अंतरण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य भी बैठक से वर्चुअली जुड़े।

      इस वीडियो कांफ्रेसिंग में इंदौर से संभागायुक्त कार्यालय से संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

🔹 जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

        मुख्यमंत्री चौहान ने 10 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राशि अंतरण के जबलपुर में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर 10 जून को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री श्री चौहान बहनों के खाते में राशि डालेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। ग्राम और वार्ड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए गए। कलेक्टर्स ने जानकारी दी कि सभी स्थानों पर उत्साह का माहौल है। योजना के स्वीकृति-पत्रों का वितरण का कार्य व्यवस्थित रूप से हुआ है। आठ जून को लाड़ली बहना ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में बहनों ने भागीदारी की। मुख्यमंत्री चौहान के संदेश का वाचन किया गया। दस जून के कार्यक्रम में ढोल, आतिशबाजी, घरों में दीपक जलाने और मिष्ठान वितरण से उमंग और आनंद का प्रदर्शन किया जाएगा।

🔹 मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले और जन-प्रतिनिधियों को दी बधाई

        मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 10 जून के कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करें। जिलों का प्रशासनिक अमला बधाई का पात्र है। जन-प्रतिनिधियों द्वारा भी योजना के प्रचार-प्रसार और पात्र बहनों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई गई है। प्रदेश में 8 जून को ग्राम सभाओं में बहनों की व्यापक भागीदारी प्रशंसनीय है। इसी तरह 10 जून के कार्यक्रम भी व्यवस्थित होना चाहिए। जहाँ आमंत्रण देने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं हुआ हो, वहाँ घर-घर जाकर पीले चावल देकर बहनों को आमंत्रित किया जाए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र रत्नागिरी के क्षेत्रों में तेज़ हवा के साथ भारी बारिश शुरु

40 तरह के फलों वाला अनोखा पेड़