बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन, पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन, पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के बारामती में हुए चार्टर्ड विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया. DGCA ने हादसे में सवार सभी 5-6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राजनीतिक नेताओं ने इस दुखद घटना पर शोक जताया है। महाराष्ट्र के बारामती (पुणे ज़िले) मे आज सुबह हुआ विषम विमान हादसा है, जिसमें डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार समेत सभी यात्रियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी PTI और भारत के नागरिक उड्डयन नियामक DGCA दोनों ने इस हादसे की पुष्टि की है। हादसे का सार आज सुबह अजित पवार के विमान ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश-लैंडिंग की कोशिश की। विमान भूमि पर पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया और भारी आग लग गई। विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। कौन-कौन थे सवार? डिप्टी सीएम अजित पवार उनके साथ उनकी सुरक्षा व टीम के ...