Featured Post

अवैध मदिरा की 101 पेटी जप्त, जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर । मदिरा के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर छापा डालकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई।         यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी कमलेश सोलंकी द्वारा वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान में की गई। आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 62 पेटी देशी मदिरा (558 बल्क लीटर), 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट (315 बल्क लीटर) तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर (48 लीटर) जप्त की गई। इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा, कुल 921 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। उक्त आरोपी पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।  उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग की टीम, जिसमें एडी...

जिला प्रशासन द्वारा चॉकलेट फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई- फैक्ट्री की गई सील

 Vastvikta Darshan News 


         इंदौर । कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार महू एसडीएम राकेश परमार एवं सिमरोल नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा खाराखेड़ा स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के आवश्यक प्रावधानों का पूरी तरह अभाव था। साथ ही फूड सेफ्टी (FSSAI) मानकों तथा लेबर एक्ट में निर्धारित प्रावधानों का पालन भी नहीं किया गया था। जांच में यह भी पाया गया कि फैक्ट्री परिसर में स्वच्छता व्यवस्था अत्यंत खराब स्थिति में थी, जो खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर लापरवाही है। इन सभी गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अवैध मदिरा की 101 पेटी जप्त, जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन

संकट भय व शत्रुओं से मुक्ति दिलाती है भगवान काल भैरव की पूजा, जानें विधि और मंत्र

भारत में एक जगह ऐसी है, जहां उल्टी गंगा बहती है जाने कहां?