Featured Post

अवैध मदिरा की 101 पेटी जप्त, जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर । मदिरा के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर छापा डालकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई।         यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी कमलेश सोलंकी द्वारा वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान में की गई। आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 62 पेटी देशी मदिरा (558 बल्क लीटर), 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट (315 बल्क लीटर) तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर (48 लीटर) जप्त की गई। इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा, कुल 921 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। उक्त आरोपी पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।  उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग की टीम, जिसमें एडी...

महेश्वर के अहिल्या घाट पर राज्यपाल पटेल ने की माँ नर्मदा आरती

राज्यपाल ने अहिल्याघाट पर लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन

वास्तविकता दर्शन समाचार, 23 दिसम्बर 2025



      इंदौर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने खरगोन प्रवास के दौरान महेश्वर के ऐतिहासिक अहिल्या घाट पर विधि विधान से मां भगवती नर्मदाष्टक आरती की और मां नर्मदा को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने मां नर्मदा से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका गजराज, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने राज्यपाल के साथ मिलकर मां नर्मदा की आरती की, जिससे अहिल्या घाट ‘नमामि देवी नर्मदे’ और अन्य पवित्र भजनों के स्वर से गूंज उठा।  

      राज्यपाल पटेल ने अहिल्याघाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन किया, जिसका लोकार्पण गत माह निमाड़ उत्सव के दौरान किया गया है। अत्याधुनिक 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, मूविंग हेड और लेजर लाइट तथा आधुनिक साउण्ड सिस्टम के उपयोग करते हुए लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से महेश्वर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव, मां नर्मदा के उद्गम की कहानी और लोकमाता देवी अहिल्या के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया जाता है। शो के दौरान विधायक राजकुमार मेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अवैध मदिरा की 101 पेटी जप्त, जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन

संकट भय व शत्रुओं से मुक्ति दिलाती है भगवान काल भैरव की पूजा, जानें विधि और मंत्र

भारत में एक जगह ऐसी है, जहां उल्टी गंगा बहती है जाने कहां?