Featured Post

स्कूल चलें हम अभियान एक से 4 अप्रैल तक, स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टर्स को जारी किये दिशा-निर्देश

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार, 27 मार्च 2025         इंदौर। प्रदेश में नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2025-26 की शुरूआत एक अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान के रूप में की जायेगी। अभियान के दौरान प्रदेश में एक से 4 अप्रैल, 2025 तक प्रतिदिन शालाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें प्रायमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में लगभग 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। ० राज्य स्तरीय आयोजन          स्कूल चलें हम अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की जा रही है। ० जिला-शाला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रमक  प्रदेश में जिले के प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ...

बेटी दिवस (Daughters Day) कब से और क्यों मनाया जाता है? जाने....

वास्तविकता दर्शन, 26 सितंबर 2021
        इंदौर। बेटी दिवस (Daughters Day) हर साल सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस साल 26 सितंबर 2021 को डॉटर्स डे पड़ रहा है। बेटियों के सम्मान के लिए हम डॉटर्स डे मनाते हैं।

        समाज में लड़के और लड़कियों के बीच की गहरी खाई को पाटने की पहल संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 11 अक्टूबर 2012 को एक दिन बेटियों को समर्पित किया। संयुक्त राष्ट्र की इस पहल का स्वागत दुनिया भर के देशों ने किया। यह दिन बेटियों के लिए जागरूकता बढ़ाने और समानता को प्रोत्साहित करने के लिए खास है।
        भारत में बेटी दिवस मनाने की एक और वजह यह है कि बेटी के लिए लोगों को जागरुक करना। बेटी को ना पढ़ाना, उन्हें जन्म से पहले मारना, घरेलू हिंसा, दहेज और दुष्कर्म से बेटियों को बचाने के लिए भारतीयों को जागरुक करना। उन्हें यह समझाना कि बेटियां बोझ नहीं होती, बल्कि आपके घर का एक अहम हिस्सा होती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भगवान श्री हरि "विष्णु मंत्र" से पाएँ आशीर्वाद

भारत में एक जगह ऐसी है, जहां उल्टी गंगा बहती है जाने कहां?

आधार कार्ड बनाने वाले केन्द्रों का निरीक्षण प्रारंभ, पहले दिन छह आधार केन्द्रों का किया निरीक्षण