Featured Post

स्कूल चलें हम अभियान एक से 4 अप्रैल तक, स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टर्स को जारी किये दिशा-निर्देश

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार, 27 मार्च 2025         इंदौर। प्रदेश में नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2025-26 की शुरूआत एक अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान के रूप में की जायेगी। अभियान के दौरान प्रदेश में एक से 4 अप्रैल, 2025 तक प्रतिदिन शालाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें प्रायमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में लगभग 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। ० राज्य स्तरीय आयोजन          स्कूल चलें हम अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की जा रही है। ० जिला-शाला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रमक  प्रदेश में जिले के प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ...

जनता में ही ईश्वर का वास, जनता की सेवा ही हमारा धर्म- सीएम

सीपत में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण के श्रवण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा- जनता में ही ईश्वर का वास


वास्तविकता दर्शन समाचार, 11 मई 2023

         रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मस्तूरी विधानसभा के सीपत पहुंचे। भेंट मुलाकात के अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने सीपत में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के प्रसंगों का श्रवण किया। भागवत महापुराण कार्यक्रम का अयोजन 4 मई से 12 मई तक किया गया है। इस दौरान राजस्व, आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह भी मौजूद हैं।
         उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह हम मंदिरों में देवी की पूजा करते हैं। वैसा ही सम्मान मातृशक्ति का घर में भी करते रहें। जो समाज महिलाओं का सम्मान करता है वो आगे बढ़ता है। जो समाज महिलाओं को उचित जगह नहीं देता, वो समाज पिछड़ जाता है।
        महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका दर्ज करा रहीं हैं। नारी शक्ति को पूरा सम्मान देना है। हमारी सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। जनता में ही ईश्वर का वास है। जनता की सेवा ही हमारा धर्म है।

Comments

Popular posts from this blog

भगवान श्री हरि "विष्णु मंत्र" से पाएँ आशीर्वाद

भारत में एक जगह ऐसी है, जहां उल्टी गंगा बहती है जाने कहां?

आधार कार्ड बनाने वाले केन्द्रों का निरीक्षण प्रारंभ, पहले दिन छह आधार केन्द्रों का किया निरीक्षण