Featured Post

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह 02 नवम्बर 2025 को, 22 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन

Image
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह 02 नवम्बर 2025 को, 22 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर           ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर 2025 (रविवार) देवउठनी ग्यारस के शुभ मुहूर्त में निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके आवेदन 22 अक्टूबर 2025 तक जमा किए जा सकते हैं।          उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर 2025 (रविवार) देवउठनी के शुभ मुहूर्त में निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त सम्मेलन में निम्न दस्तावेज के साथ गरीब कन्याओं की शादी हेतु अपने निकटस्थ क्षेत्रीय कार्यालय, जनमित्र केन्द्र, नगर निगम ग्वालियर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना में पंजीयन कर सकते हैं। अतः आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजनान्तर्गत लाभ र...

चंडी देवी मंदिर का महंत रोहित गिरी गिरफ्तार, पंजाब की महिला से छेड़खानी का आरोप

पंजाब की एक महिला से छेड़खानी के आरोप में हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ चंडी देवी के महंत रोहित गिरी को लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंडी देवी के महंत की गिरफ्तारी होने से हरिद्वार में हलचल का माहौल है।

Vastvikta Darshan News 


            देहरादून। छेड़खानी के मामले में पंजाब पुलिस ने हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ चंडी देवी के महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार किया है। महिला ने महंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए लुधियाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद कोर्ट ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। 

      लुधियाना से एक पुलिस टीम बुधवार को हरिद्वार पहुंची और महंत रोहित गिरी को साथ लेकर चली गई। महंत की गिरफ्तारी से हरिद्वार के संतो में हलचल मची हुई है। पुलिस के अनुसार लुधियाना निवासी महिला 1 साल पहले हरिद्वार में हवन करने के लिए आई थी और इसी दौरान उसकी चंडी देवी के महंत रोहित गिरी से जान पहचान हुई थी।

       महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। जिस कारण वह हरिद्वार हवन करने के लिए आई हुई थी। महिला से बातचीत होने के बाद महंत उसको अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर रहा था। कुछ दिन पहले महंत लुधियाना गया हुआ था। तब महंत रोहित गिरी ने महिला को फोन करके बुलाया और अपनी कर में सुनसान जगह पर ले जाकर उसे छेड़खानी की।

        पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत लुधियाना में दर्ज कराई। इस पर रोहित गिरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को पंजाब पुलिस टीम गैर जमाती वारंट के साथ आई थी और थाने में आमद दर्ज करने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से महत्व गिरफ्तार कर साथ ले गई। महंत की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह धार्मिक जगत में फैल गई और पूरे हरिद्वार में यह चर्चा का केंद्र बन गई। 

महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी के दौरान उनकी पहली पत्नी कई आरोप लगाए 

      महंत की पत्नी ने भी उसके आवास पर जमकर हंगामा किया। महंत की पहली पत्नी का कहना है कि उसका महंत से तलाक नहीं हुआ है और दूसरी महिला से शादी कर ली है।

      महिला से छेड़खानी में गिरफ्तारी का मामला गर्म था तो वहीं अब महंत की पहली पत्नी के हंगामे के बाद इसका खुलासा हुआ की पहली पत्नी के होते हुए महंत की दूसरी शादी की हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

हादसा/ बस चालक ने बाइक को मारी टक्कर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत बस बीजेपी विधायक के परिवार की

भारत का ड्राइविंग लाइसेंस कितना ताकतवर हैं जाने? किन देशों में मान्य है लाइसेंस

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह 02 नवम्बर 2025 को, 22 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन