Featured Post

बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन, पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

Image
बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन, पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर          महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के बारामती में हुए चार्टर्ड विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया. DGCA ने हादसे में सवार सभी 5-6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राजनीतिक नेताओं ने इस दुखद घटना पर शोक जताया है।       महाराष्ट्र के बारामती (पुणे ज़िले) मे आज सुबह हुआ विषम विमान हादसा है, जिसमें डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार समेत सभी यात्रियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी PTI और भारत के नागरिक उड्डयन नियामक DGCA दोनों ने इस हादसे की पुष्टि की है।  हादसे का सार          आज सुबह अजित पवार के विमान ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश-लैंडिंग की कोशिश की। विमान भूमि पर पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया और भारी आग लग गई। विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। कौन-कौन थे सवार? डिप्टी सीएम अजित पवार उनके साथ उनकी सुरक्षा व टीम के ...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह 02 नवम्बर 2025 को, 22 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह 02 नवम्बर 2025 को, 22 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन

वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर 


         ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर 2025 (रविवार) देवउठनी ग्यारस के शुभ मुहूर्त में निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके आवेदन 22 अक्टूबर 2025 तक जमा किए जा सकते हैं। 

        उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर 2025 (रविवार) देवउठनी के शुभ मुहूर्त में निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त सम्मेलन में निम्न दस्तावेज के साथ गरीब कन्याओं की शादी हेतु अपने निकटस्थ क्षेत्रीय कार्यालय, जनमित्र केन्द्र, नगर निगम ग्वालियर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना में पंजीयन कर सकते हैं। अतः आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजनान्तर्गत लाभ राशि रूपये 49,000 प्रति कन्या लाभ उठावें। योजनान्तर्गत पंजीयन हेतु सिटी सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक 06 (जनकल्याण विभाग) में भी आवेदन करने की व्यवस्था की गई है। 

        सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह कराने पर यह दस्तावेज लगेंगें। जिसमें वर एवं कन्या के 03 फोटो, वर एवं कन्या के आधार कार्ड की छायाप्रति, कन्या का बैंक खाता की छायाप्रति, कन्या का मूल निवासी प्रमाण-पत्र, वर एवं कन्या का समग्र परिवार आई डी. (ई-के वाय.सी. सहित)।, जन्मतिथि संबंधी दस्तावेज (8वीं एवं 10वी कक्षा की अंक सूची या मेडिकल प्रमाण पत्र), वर एवं कन्या के वोटर कार्ड या पैन कार्ड की छायाप्रति। साथ ही कन्या म.प्र. की मूल निवासी हो, कन्या की न्यूनतम उम्र 18 तथा वर की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष हो तभी आवेदन मान्य किए जाएगें। अधिक जानकारी के लिए सहायक नोडल अधिकारी अंकित दुबे मोे० न० 8959678145 एवं प्रशांत बरैया मो. 7000090982 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन, पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

गणतंत्र दिवस भाषण में आंबेडकर का नाम न लेने पर घिरे मंत्री गिरीश महाजन, महिला वन अधिकारी के विरोध के बाद मांगी माफी

संकट भय व शत्रुओं से मुक्ति दिलाती है भगवान काल भैरव की पूजा, जानें विधि और मंत्र