Featured Post

मध्य प्रदेश के उद्यमी और व्यापारी जुड़ेंगे राष्ट्रीय आयोजनों से

Image
  वास्तविकता दर्शन समाचार            इंदौर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग का मालवा निमाण एवं भोपाल प्रवास के दौरान देश के करोड़ों उद्योगपति एवं व्यापारियों को सशक्त करने का बीड़ा उठाया l अपने तीन दिवसीय इंदौर भोपाल प्रवास के दौरान उन्होंने संस्था के क्षेत्रीय, संभागीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारीगण के साथ संगठनात्मक चर्चा की एवं संगठन के आगे के कार्यों की रूपरेखा बनाई l          भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्यप्रदेश की कोर कमेटी की बैठक इंदौर में आयोजित की गई l बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त गर्ग ने विगत वर्ष की संगठनात्मक स्थिति एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा करते हुए विस्तृत समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अवगत कराया कि देश , प्रदेशों में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सभी राज्य और जिला इकाइयां पूर्ण कार्य क्षमता के साथ कार्यरत हैं, तथा सभी प्रदेशों में शासन प्रशासन के साथ संवाद, सामंजस्य और नीतिगत निर्णय के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है l उत्तर प्रदेश ,दिल्ली , हरि...

थाना नरसिंहगढ़ द्वारा दो शातिर बदमाशों को किया गिरफतार, आरोपीयों से नगद साढ़े तीन लाख रुपए सहित 61 कट्टी सरसों जब्त किए

वास्तविकता दर्शन समाचार, 23 जून 2025


भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस थाना नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ (म.प्र.) द्वारा दो शातिर बदमाशों को किया गिरफतार, आरोपीयों से नगद साढ़े तीन लाख रुपए सहित 61 कट्टी सरसों जब्त किए।

        फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 159/25 धारा 316(2), 316(3) BNS दर्ज किया गया। टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर पुलिस टीम ने धर्मेंद्र परिहार (आगरा, उप्र) को आगरा से, बचन सिंह (धौलपुर, राज.) को बाबरपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 61 कट्टी (लगभग 25 क्विंटल) सरसों और ₹3,50,000 नगद जब्त किए 

लोड की गई ट्रक संख्या RJ11GB0671 की तलाश जारी, अन्य संलिप्त आरोपियों की भी खोज जारी है। 

इस सफल ऑपरेशन में पुलिस टीम के निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान, उ.नि. अभय सिंह, प्र.आर. वीरेंद्र मौर्य, केशव सिंह, दीपक यादव, आर. सुनील मीणा सामिल रहे।

https://www.facebook.com/share/p/12MPt9krmTS/

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एक जगह ऐसी है, जहां उल्टी गंगा बहती है जाने कहां?

राजस्व आयुक्त कार्यालय इंदौर संभाग वेलफेयर सोसाइटी का पहला सम्मेलन हुआ सम्पन्न

मध्य प्रदेश के उद्यमी और व्यापारी जुड़ेंगे राष्ट्रीय आयोजनों से