Featured Post

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह 02 नवम्बर 2025 को, 22 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन

Image
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह 02 नवम्बर 2025 को, 22 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर           ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर 2025 (रविवार) देवउठनी ग्यारस के शुभ मुहूर्त में निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके आवेदन 22 अक्टूबर 2025 तक जमा किए जा सकते हैं।          उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर 2025 (रविवार) देवउठनी के शुभ मुहूर्त में निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त सम्मेलन में निम्न दस्तावेज के साथ गरीब कन्याओं की शादी हेतु अपने निकटस्थ क्षेत्रीय कार्यालय, जनमित्र केन्द्र, नगर निगम ग्वालियर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना में पंजीयन कर सकते हैं। अतः आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजनान्तर्गत लाभ र...

पर्यावरण संरक्षण एवं सुधार, वायु गुणवत्ता में सुधार और जल संचयन के क्षेत्र में इंदौर की देश में विशेष पहचान- डॉ. अफरोज अहमद

एनजीटी अपने आदेशों एवं निर्देशों में कर रहा है इंदौर मॉडल का उल्लेख
इंदौर में जारी वर्ष के लिए बना जिला पर्यावरण प्लान
जिले की ग्राम पंचायत में बनेगा प्राकृतिक संसाधनों का डाटाबेस
एनजीटी की प्रिंसिपल बेंच के सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर 

       इन्दौर। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की प्रिंसिपल बेंच के सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण एवं सुधार, वायु गुणवत्ता में सुधार और जल संचयन के क्षेत्र में इंदौर की देश में विशेष पहचान है। यह देश का मॉडल शहर है। यहां विगत कई वर्षों से अनेक उल्लेखनीय कार्य और नवाचार हो रहे हैं। इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इंदौर जिले में सभी ग्राम पंचायत में प्राकृतिक संसाधनों का डेटाबेस तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि एनजीटी अपने आदेशों एवं निर्देशों में इंदौर मॉडल का उल्लेख भी कर रहा है। 

 डॉ. अफरोज अहमद की अध्यक्षता में आज यहां जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 बैठक में बताया गया कि जारी वर्ष 2025 के लिए जिला पर्यावरण प्लान बन गया है। इस प्लान में वेस्ट मैनेजमेंट, वायु गुणवत्ता, वेटलैंड मैनेजमेंट, वृक्षारोपण आदि पर विशेष ध्यान देने का प्रावधान रखा गया है। जानकारी दी गई की 432 जल संरचनाओं को परियोजना में वेटलैंड मैनेजमेंट प्लान के तहत शामिल किया गया है। श्री अफरोज अहमद ने कहा कि जिले में ग्राम पंचायत वार प्राकृतिक संसाधनों की मैपिंग कर डेटाबेस बनाएं। इसमें जल सरंचना, वृक्ष, पहाड़ आदि की जानकारी सम्मिलित हो। उन्होंने कहा कि सभी तालाबों का सीमांकन भी कराया जाए। वृक्षारोपण अभियान के तहत लग रहे पौधों की सुरक्षा, रखरखाव और संधारण के लिए भी ग्रामवार समिति बनाई जाना चाहिए। बैठक में उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट सुरक्षित रहे इसके लिए विशेष प्रयास हो। पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए। इंदौर में हरित क्षेत्र की वृद्धि के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं। बताया गया कि जिले में इस वर्ष 20 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। श्री अहमद ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक जन जागरूकता अत्यंत जरूरी है। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिले में पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कान्ह नदी के सुधार के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया।

 बैठक में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। बैठक में बताया गया कि इंदौर में वर्षा जल संचयन का कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चल रहा है। इसके लिए जल गंगा संवर्धन अभियान भी चलाया जा रहा है। बैठक में शिप्रा एवं कान्ह नदी किनारे के गांवों में घरेलू तरल अपशिष्ट प्रबंधन की कार्य योजना के संबंध में तथा जिले में किये गए वृहद वृक्षारोपण कार्य की जानकारी दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

हादसा/ बस चालक ने बाइक को मारी टक्कर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत बस बीजेपी विधायक के परिवार की

भारत का ड्राइविंग लाइसेंस कितना ताकतवर हैं जाने? किन देशों में मान्य है लाइसेंस

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह 02 नवम्बर 2025 को, 22 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन