Featured Post

मध्य प्रदेश के उद्यमी और व्यापारी जुड़ेंगे राष्ट्रीय आयोजनों से

Image
  वास्तविकता दर्शन समाचार            इंदौर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग का मालवा निमाण एवं भोपाल प्रवास के दौरान देश के करोड़ों उद्योगपति एवं व्यापारियों को सशक्त करने का बीड़ा उठाया l अपने तीन दिवसीय इंदौर भोपाल प्रवास के दौरान उन्होंने संस्था के क्षेत्रीय, संभागीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारीगण के साथ संगठनात्मक चर्चा की एवं संगठन के आगे के कार्यों की रूपरेखा बनाई l          भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्यप्रदेश की कोर कमेटी की बैठक इंदौर में आयोजित की गई l बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त गर्ग ने विगत वर्ष की संगठनात्मक स्थिति एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा करते हुए विस्तृत समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अवगत कराया कि देश , प्रदेशों में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सभी राज्य और जिला इकाइयां पूर्ण कार्य क्षमता के साथ कार्यरत हैं, तथा सभी प्रदेशों में शासन प्रशासन के साथ संवाद, सामंजस्य और नीतिगत निर्णय के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है l उत्तर प्रदेश ,दिल्ली , हरि...

पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जाने क्या थी वजह

मध्यप्रदेश इंदौर में एक पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल अनुराग ने अपनी सर्विस राइफल को खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मोके पर ही दम तोड दिया। पुलिस लगीं जांच में।

वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर 


     इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस कांस्टेबल की खुदकुशी की मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार इंदौर के एक 32 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने शुक्रवार (04 जुलाई) को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी किसी विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी।

        पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, ''द्वारकापुरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल अनुराग ने अपनी सर्विस राइफल को खुद को गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

पारिवारिक विवाद की वजह से कांस्टेबल ने की खुदकुशी?

        एडिशनल पुलिस डिप्टी कमिश्नर आनंद यादव ने कहा, "प्रारंभिक जांच के मुताबिक कुछ दिनों पहले कांस्टेबल और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी. पुलिस कांस्टेबल इस वजह से तनाव में था." उन्होंने कहा कि कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी मौत की जांच जारी है.

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एक जगह ऐसी है, जहां उल्टी गंगा बहती है जाने कहां?

राजस्व आयुक्त कार्यालय इंदौर संभाग वेलफेयर सोसाइटी का पहला सम्मेलन हुआ सम्पन्न

मध्य प्रदेश के उद्यमी और व्यापारी जुड़ेंगे राष्ट्रीय आयोजनों से