मध्य प्रदेश के उद्यमी और व्यापारी जुड़ेंगे राष्ट्रीय आयोजनों से
वास्तविकता दर्शन समाचार
इंदौर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग का मालवा निमाण एवं भोपाल प्रवास के दौरान देश के करोड़ों उद्योगपति एवं व्यापारियों को सशक्त करने का बीड़ा उठाया l अपने तीन दिवसीय इंदौर भोपाल प्रवास के दौरान उन्होंने संस्था के क्षेत्रीय, संभागीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारीगण के साथ संगठनात्मक चर्चा की एवं संगठन के आगे के कार्यों की रूपरेखा बनाई l
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्यप्रदेश की कोर कमेटी की बैठक इंदौर में आयोजित की गई l बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त गर्ग ने विगत वर्ष की संगठनात्मक स्थिति एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा करते हुए विस्तृत समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अवगत कराया कि देश , प्रदेशों में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सभी राज्य और जिला इकाइयां पूर्ण कार्य क्षमता के साथ कार्यरत हैं, तथा सभी प्रदेशों में शासन प्रशासन के साथ संवाद, सामंजस्य और नीतिगत निर्णय के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है l उत्तर प्रदेश ,दिल्ली , हरियाणा,राजस्थान, उत्तराखंड आदि प्रदेशों में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीमती रेखा गुप्ता, भजनलाल शर्मा, नायब सिंह सैनी, पुष्कर लाल धामी के साथ आयोजन और नीतिगत निर्णय भी लिए गए हैं...
रविकान्त गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, व्यापारियों को एमएसएमई का दर्जा दिया जाना, सेठ भामाशाह जयंती 29 जून को व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में घोषित करके सरकारी कार्यक्रम आयोजित करना एवं उनके माध्यम से विशिष्ट व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित करना, 10 लाख तक की आयकर सीमा से छूट एवं गत बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की भांति व्यापारी के लिए 5 लाख का क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की घोषणा तथा विकास और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना आदि अनेक देश के इस शीर्ष व्यापारिक संगठन की विशिष्ट उपलब्धियां हैं ... जिस पर सभी को गर्व है। मध्य प्रदेश के परिपक्ष में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर प्रदेश स्तरीय कार्यों को वृद्ध स्तर पर किया जाएगा ऐसा उन्होंने कहा l भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का संगठन केवल एक संस्था के रूप में नहीं बल्कि व्यापारी हित, उन्नति और विकास के विचार को पूरा कराने को संकल्प के रूप में कार्य करता है। प्रत्येक उद्यमी और व्यापारी के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा तथा व्यापार की उन्नति, विकास और सुरक्षा प्रमुख बिंदु हैं , साथ ही विकसित भारत और समृद्ध सुरक्षित मध्य प्रदेश के विकास की रीढ हम बनें यह हमारा लक्ष्य है। संगठन के पदाधिकारी कभी भी किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे, यह भावना और संकल्प हमारी प्रेरणा है, उन्होंने राजनीतिक दलों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि व्यापारी, उद्यमी, छोटे-बड़े कारोबारी, MSME, युवा, महिला, छोटे बड़े व्यवसायी,कारोबारी सभी के साथ विकसित भारत के निर्माण और समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए कार्य करें तथा संगठन के पदाधिकारीयों के साथ परस्पर सहयोग का वातावरण बनाएं, उद्यमी, व्यापारी, कारोबारी, MSME, स्टार्टअप, युवा, महिला — सभी की शक्ति और सहभागिता का उपयोग करें। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल 'वोकल फॉर लोकल' के लिए भी समर्पित भाव से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के मिशन को आगे बढ़ा रहा है l साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रष्ट अधिकारी, इंस्पेक्टर राज, नौकरशाही के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l
मध्यप्रदेश भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की उपरोक्त बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय मंत्री राजकिशोर अग्रवाल , मध्यप्रदेश के अध्यक्ष दीपक भंडारी , कार्यकारी अध्यक्ष कमल अजमेरा , इंदौर जिलाध्यक्ष शांतिलाल जांगिड़ ,जिला महामंत्री, जिला संगठन मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
Comments