Featured Post

अदाणी मुद्दे पर सदन में संग्राम: सिंघार के आरोपों पर विजयवर्गीय का पलटवार, 5 मिनट स्थगित हुई कार्यवाही

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार, 19 फरवरी 2026        भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार और अदाणी समूह के बीच हुए कथित समझौते का मुद्दा उठाते हुए बड़ा आरोप लगाया, जिस पर संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कड़ा पलटवार किया। बढ़ते हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। अदाणी को लेकर क्या बोले सिंघार? सदन में अपने संबोधन के दौरान उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि अदाणी समूह को बिजली खरीद के नाम पर अगले 25 वर्षों के लिए एक से सवा लाख करोड़ रुपये तक का भुगतान प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के आर्थिक हितों से जुड़ा गंभीर विषय है। इस पर विजयवर्गीय ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने की मांग की। जवाब में सिंघार ने कहा कि उनके पास प्रमाण हैं और वे प्रस्तुत करेंगे। इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। अध्यक्ष की नसीहत: “गुस्सा चेहरे पर हो, मन में नहीं” स्थिति असहज होती ...

डबरा में दो युवकों को निर्वस्त्र उल्टा लिटाकर बेल्ट से पीटा, आरोपी बोले- अब बता गुंडा कौन है

डबरा में दो युवकों को निर्वस्त्र उल्टा लिटाकर बेल्ट से पीटा, आरोपी बोले- अब बता गुंडा कौन है

 Vastvikta Darshan News 


        ग्वालियर। मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। ग्वालियर जिले के डबरा अनुविभाग के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में दो युवकों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवकों को खेत में उल्टा लिटाकर बेल्ट और लात-घूंसे से मारा जा रहा है। पिटाई के दौरान आरोपी उन्हें बार-बार अपमानजनक सवाल पूछते हैं—बोल गुंडा कौन है। जिस पर पीटने वाला व्यक्ति कह रहा है सतीश…।

        आपकों बता रहे कि यह पूरा मामला ग्वालियर जिले के डबरा अनुविभाग के गिजौर्रा थाना क्षेत्र का है। यह इलाका अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के लिए कुख्यात है। हथनोरा, सिली, बारकरी और जिगनिया जैसी खदानों में खनन का कारोबार स्थानीय दबंगों के कब्जे में बताया जाता है। इन्हीं खदानों को लेकर आए दिन वर्चस्व की लड़ाई और हिंसा की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

         यह वीडियो करीब दो महीने पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला रेत खदान पर वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवकों के कपड़े उतरवाकर उन्हें खेत में उल्टा लिटाया गया है। इसके बाद कुछ लोग बेल्ट से उनकी बेरहमी से पिटाई करते हैं। पिटाई के दौरान पीड़ित युवक रहम की गुहार लगाते रहते हैं। वीडियो में एक हमलावर यह कहते हुए भी सुनाई देता है। तुम पप्पू को गुंडा समझते थे, अब बताओ गुंडा कौन है…।

          वीडियो में युवकों की पिटाई करते दिख रहे लोगों की पहचान राजेंद्र मर्सेनी और महाराज सिंह जिगनिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों स्थानीय रेत कारोबारियों से जुड़े हैं। गिजोर्रा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध रेत खनन और परिवहन के कारण पूर्व में भी मारपीट और गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ग्वालियर के एसपी धर्मवीर यादव ने कहा है कि वीडियो की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

अदाणी मुद्दे पर सदन में संग्राम: सिंघार के आरोपों पर विजयवर्गीय का पलटवार, 5 मिनट स्थगित हुई कार्यवाही

संकट भय व शत्रुओं से मुक्ति दिलाती है भगवान काल भैरव की पूजा, जानें विधि और मंत्र

गणतंत्र दिवस भाषण में आंबेडकर का नाम न लेने पर घिरे मंत्री गिरीश महाजन, महिला वन अधिकारी के विरोध के बाद मांगी माफी