Featured Post

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों को किया बंद

Image
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों को बंद किरने का निर्णय लिया। जिसका विरोध तेज हो गया है। जौनपुर में सरकारी स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर           उत्तर प्रदेश। विकास खंड बदलापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहितियापुर को कम छात्र संख्या के कारण 26 जून से बंद कर दिया गया। यह कार्रवाई स्कूल विलय की अंतिम तिथि 30 जून से पहले की गई। अभिभावकों को छात्र संख्या बढ़ाने का अवसर नहीं मिला। पहितियापुर गांव की स्थिति विशेष है। गांव के दक्षिण और पूर्व में पीली नदी व जंगल है। उत्तर में हाईवे बाईपास व रेल लाइन है। पश्चिम में हाईवे व बाजार है। स्कूल को 3 किलोमीटर दूर सिंगरामऊ में विलय किया गया है।             अभिभावकों का कहना है कि दुर्गम रास्तों के कारण बच्चे दूर के स्कूल नहीं जा पाएंगे। संविधान का अनुच्छेद 45 राज्य को 14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का निर्देश देता है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा...

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी

वास्तविकता दर्शन समाचार, 25 जनवरी 2021
         इंदौर। मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने देश एवं प्रदेश-वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने नागरिकों के सुखी एवं स्वस्थ जीवन और देश तथा प्रदेश की उन्नति की मंगलकामना की है।

       श्रीमती पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि देशभक्ति, त्याग और बलिदान का इतिहास समेटे यह पर्व हमें अपने उन पूर्वजों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। इसकी लोकतांत्रिक अस्मिता को बनाये रखने के लिये एक सशक्त और जन-कल्याणकारी संविधान का निर्माण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आज के दिन हम सब मिलकर इस बात का संकल्प करें कि हमारे पूर्वजों ने हम सबके लिये बहुत कुछ किया है, उसी प्रकार हम आने वाली पीढ़ियों के लिये भी कुछ ऐसा करें, जिसे इतिहास में याद रखा जाए।
        उन्होंने कहा है कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसकी दूसरी लहर दस्तक दे रही है। कोरोना के विरूद्ध टीकाकरण अभियान देशभर में चल रहा है। टीकाकरण के साथ-साथ सावधानी भी जरूरी है। अत: इसके बचाव के नियमों का पालन करें तथा सतर्क रहते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहें।

Comments

Popular posts from this blog

नागरिक अब घर बैठे शासकीय एवं निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से बुक करा सकेंगे अपॉइंटमेंट - सुविधा के लिये हेल्पलाईन नंबर जारी

नियम विरूद्ध निजी वाहनों का हो रहा टैक्सी के रूप में व्यावसायिक उपयोग, आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, यात्री बन टीम ने जप्त की कई कारें

पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जाने क्या थी वजह