Featured Post

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों को किया बंद

Image
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों को बंद किरने का निर्णय लिया। जिसका विरोध तेज हो गया है। जौनपुर में सरकारी स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर           उत्तर प्रदेश। विकास खंड बदलापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहितियापुर को कम छात्र संख्या के कारण 26 जून से बंद कर दिया गया। यह कार्रवाई स्कूल विलय की अंतिम तिथि 30 जून से पहले की गई। अभिभावकों को छात्र संख्या बढ़ाने का अवसर नहीं मिला। पहितियापुर गांव की स्थिति विशेष है। गांव के दक्षिण और पूर्व में पीली नदी व जंगल है। उत्तर में हाईवे बाईपास व रेल लाइन है। पश्चिम में हाईवे व बाजार है। स्कूल को 3 किलोमीटर दूर सिंगरामऊ में विलय किया गया है।             अभिभावकों का कहना है कि दुर्गम रास्तों के कारण बच्चे दूर के स्कूल नहीं जा पाएंगे। संविधान का अनुच्छेद 45 राज्य को 14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का निर्देश देता है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा...

मामूली विवाद में दोस्त ने मारी दोस्त को चाकू, युवक के पेट में रह गया चाकू

मामूली विवाद में दोस्त ने मारी दोस्त को चाकू मारा
नीचे वाहन से नीचे उतरने को लेकर हुए हादसे
वक युवक के पेट में फंस गया चाकू, गंभीर स्थिति में रतलाम से इंदौर एमवाय अस्पताल रैफर किया
वास्तविकता दर्शन शास्त्र, 28 जनवरी 2021

              इंदौर। रतलाम से देर रात इन्दौर एमवाय अस्पताल में एक युवक को गंभीर अवस्था में लाया गया, उसके पेट में चाकू फंसा हुआ था।



      उसके एक साथी ने बताया कि घटना रतलाम जिले की है। यहां दो युवकों में लोडिंग वाहन में सवार दो दोस्तों के बीच वाहन से नीचे उतरने को लेकर विवाद हो गया है। इस दौरान युवक ने अपने ही दोस्त को पेट में चाकू मार दिया। चाकू युवक के पेट में फंस गया। उसे चाकू फंसी स्थिति में लगभग 40 किलोमीटर दूर से रतलाम लाया गया। हालत गंभीर देखने के उपचार के बाद उसे इंदौर रैफर किया गया। जहां युवक की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
       पुलिस के मुताबिक घायल व अन्य लोगों ने बताया कि ईश्वर नगर निवासी राजेश (17), पास में ही रहने वाला उसका दोस्त गोविंद व अन्य लोग बारात में ग्राम सारंगी गए थे। सभी लोग वहां से लोडिंग वाहन में सवार होकर रविवार शाम वापस रतलाम लौट रहे थे। रास्ता मे करवड़ के पास वाहन से उतरने की बात को लेकर राजेश व गोविंद के बीच विवाद हो गया। गोविंद ने चाकू को राजेश के पेट में घोंप दिया। चाकू उसके पेट में फंस गया और बाहर नहीं पाया गया। इसके बाद लोडिंग वाहन में ही पेट में चाकू लगे राजेश को लेटाकर उसके घर ईश्वर नगर ले जाया गया। उसे लेकर लगभग रात पोने आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया।
       राजेश की हालत नहीं सुधरे उस पर गंभीर स्थिति में रात 12 बजे उसे इंदौर रैफर किया गया। दीनदयाल नगर टीआई एके नन्मा ने बताया, घटनास्थल सारंगी व करवड़ के पास का बताया है। आरोपी गोविंद की तलाश की जा रही है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच के लिए पेटलावद थाने भेजा जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

नागरिक अब घर बैठे शासकीय एवं निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से बुक करा सकेंगे अपॉइंटमेंट - सुविधा के लिये हेल्पलाईन नंबर जारी

नियम विरूद्ध निजी वाहनों का हो रहा टैक्सी के रूप में व्यावसायिक उपयोग, आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, यात्री बन टीम ने जप्त की कई कारें

पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जाने क्या थी वजह