Posts

Featured Post

मध्य प्रदेश के उद्यमी और व्यापारी जुड़ेंगे राष्ट्रीय आयोजनों से

Image
  वास्तविकता दर्शन समाचार            इंदौर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग का मालवा निमाण एवं भोपाल प्रवास के दौरान देश के करोड़ों उद्योगपति एवं व्यापारियों को सशक्त करने का बीड़ा उठाया l अपने तीन दिवसीय इंदौर भोपाल प्रवास के दौरान उन्होंने संस्था के क्षेत्रीय, संभागीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारीगण के साथ संगठनात्मक चर्चा की एवं संगठन के आगे के कार्यों की रूपरेखा बनाई l          भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्यप्रदेश की कोर कमेटी की बैठक इंदौर में आयोजित की गई l बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त गर्ग ने विगत वर्ष की संगठनात्मक स्थिति एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा करते हुए विस्तृत समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अवगत कराया कि देश , प्रदेशों में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सभी राज्य और जिला इकाइयां पूर्ण कार्य क्षमता के साथ कार्यरत हैं, तथा सभी प्रदेशों में शासन प्रशासन के साथ संवाद, सामंजस्य और नीतिगत निर्णय के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है l उत्तर प्रदेश ,दिल्ली , हरि...

मध्यप्रदेश में जल संसाधन प्रबंधन" पर तकनीकी संगोष्ठी — एआई व स्मार्ट तकनीकों से जल भविष्य संवारने की पहल

Image
"एआई से जल सुरक्षा और टिकाऊ विकास संभव – मंत्री तुलसीराम सिलावट" वास्तविकता दर्शन समाचार       इंदौर। मध्यप्रदेश इंदौर स्थित सोपा ऑडिटोरियम में आज "मध्यप्रदेश में जल संसाधन प्रबंधन" विषय पर एक दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन इंडियन जियोटेक्निकल सोसायटी (IGS), इंदौर चैप्टर द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम “Accelerating Madhya Pradesh: AI for Smart Cities and Sustainable Infrastructure” विषयक सेमिनार श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जल प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्मार्ट तकनीकों की भूमिका पर व्यापक मंथन करना था।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री और इंदौर स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यंक सिंह उपस्थित थे। सेमिनार में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी कानपुर, आईआईटी धारवाड़, आईआईटी इंदौर और आईपीएस अकादमी के विशेषज्ञों ने जल प्रबंधन के नवीनतम तकनीकी पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।        अपने संबोधन में मंत्री सिलावट ने कह...

राजस्व आयुक्त कार्यालय इंदौर संभाग वेलफेयर सोसाइटी का पहला सम्मेलन हुआ सम्पन्न

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार          इंदौर। संभागायुक्त दीपक सिंह के निर्देशन में राजस्व आयुक्त कार्यालय इंदौर संभाग वेलफेयर सोसायटी का पहला सम्मेलन आयुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में अधिकारी-कर्मचारी सहित उनके परिजन भी शामिल हुये ।         इस अवसर पर संभागायुक्त दीपक सिंह ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चों से परिचय लेते हुए बच्चों से स्नेहपूर्वक आगे भविष्य संवारने के बारे में जानकारी ली और साथ ही उन्होंने बच्चों को स्कूली किट में बैग, टिफिन बॉक्स, पेन, कॉपी, रजिस्टर व कंपोक्स बॉक्स आदि प्रदान किया। सम्मेलन में उपायुक्त श्रीमती सपना लौवंशी,संयुक्त विकास आयुक्त डी.एस. रणदा, उपायुक्त विकास पुरुषोत्तम पाटीदार और विकास विस्तार अधिकारी पवन जैन भी शामिल हुए। खाटू श्याम का भव्य मंदिर भागीरथपुरा इंदौर में 5000 स्क्वायर फीट में बन रहा है जिसमें सभी खाटू श्याम प्रेमी तन मन धन से सहयोग करें । अधिक जानकारी के लिए लिंक पर 👇 क्लिक करें। https://www.facebook.com/share/r/1BB573vJa7/

बिना परमिट संचालित तीन बस जब्त, वसूला गया एक लाख 40 हजार रुपये जुर्माना

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार          इंदौर। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों, बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इस अभियान के तहत आज की गई कार्रवाई में बिना परमिट संचालित तीन वाहनों को जप्त किया गया। संबंधित वाहनों के संचालकों के विरूद्ध एक लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।       क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों के साथ ही, विशेष रूप से स्कूल तथा कॉलेजों के वाहनों की सघन जाँच की जा रही है। आज इंदौर-खण्डवा, इंदौर-रतलाम रूट की बसों की चेकिंग की गई। इन रुट पर 03 बसे बिना परमिट के संचालित होते पाई गई। जिन्हें जब्त किया गया। इन बसों पर मोटरयान कराधान अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम की विभि...

जुलाई माह का अखबार, वास्तविकता दर्शन समाचार

Image
15 जुलाई से 14 अगस्त 2025 https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:f26be12f-d7d7-4600-812c-6af9180669da   https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:f26be12f-d7d7-4600-812c-6af9180669da

125 लड़कियों के उतरवाए कपड़े, स्कूल प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Image
लड़कियों को खून के धब्बों की तस्वीरें दिखाई गईं और उनसे पूछताछ की गई कक्षा 5 से 10 तक की लड़कियों को मासिक धर्म की जांच के लिए कपड़े उतरवाए गए वास्तविकता दर्शन समाचार          पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के एक स्कूल में मासिक धर्म की जांच के लिए लड़कियों के कपड़े उतरवाए गए जिसके बाद इस मामले में आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि कक्षा 5 से 10 तक की लड़कियों को यह जांचने के लिए कपड़े उतरवाए गए कि उन्हें मासिक धर्म हो रहा है या नहीं। ० छात्राओं के अभिभावकों में आक्रोश फैल गया        पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को कस्बे के आर.एस. दमानी स्कूल में हुई जब शौचालय में खून के धब्बे पाए गए। इससे छात्राओं के अभिभावकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बुधवार को स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और इस घटना में शामिल प्रबंधन और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  ० छात्रा के अभिभावक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत एक छात्रा के अभिभावक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कक्षा 5 से 10 तक की लड़कियों को स्कूल के ...

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों को किया बंद

Image
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों को बंद किरने का निर्णय लिया। जिसका विरोध तेज हो गया है। जौनपुर में सरकारी स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर           उत्तर प्रदेश। विकास खंड बदलापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहितियापुर को कम छात्र संख्या के कारण 26 जून से बंद कर दिया गया। यह कार्रवाई स्कूल विलय की अंतिम तिथि 30 जून से पहले की गई। अभिभावकों को छात्र संख्या बढ़ाने का अवसर नहीं मिला। पहितियापुर गांव की स्थिति विशेष है। गांव के दक्षिण और पूर्व में पीली नदी व जंगल है। उत्तर में हाईवे बाईपास व रेल लाइन है। पश्चिम में हाईवे व बाजार है। स्कूल को 3 किलोमीटर दूर सिंगरामऊ में विलय किया गया है।             अभिभावकों का कहना है कि दुर्गम रास्तों के कारण बच्चे दूर के स्कूल नहीं जा पाएंगे। संविधान का अनुच्छेद 45 राज्य को 14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का निर्देश देता है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा...

महिलाएं करेंगे रात में काम.. सरकार ने दी अनुमति, सुरक्षा और शर्तों का संस्थानों को करना होगा पालन

Image
महिलाओं को रात की पाली में कारखानों में काम करने की विशेष अनुमति, सुरक्षा और शर्तों का संस्थानों को पालन करना होगा वास्तविकता दर्शन समाचार          इंदौर। पुख्ता सुरक्षा उपायों और विशेष नियम एवं शर्तों को लागू करने की अनिवार्यता के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को दुकानों, वाणिज्यिक संस्थानों और कारखानों में रात की पाली (नाइट शिफ्ट) में काम करने की अनुमति दी है। संस्थानों में महिला श्रमिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण दिया जाएगा।       राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम, 1958 एवं कारखाना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत महिला श्रमिकों को कुछ शर्तों के साथ कार्य करने की अनुमतिदी है। इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गए है। ० दुकानों एवं वाणिज्यिक स्थापनाओं के लिए जरूरी निर्देश       दुकानों एवं वाणिज्यिक स्थापनाओं में रात्रि पाली में 9 बजे से सुबह 7 बजे तक कार्य करने के लिये नियोजकों को महिला श्रमिकों की लिखित सहमति लेना अनिवार्य होगा। कम से कम 5 महिला श्रमिक के समूह में ही उन्हें कार्य पर लगाया ज...

पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जाने क्या थी वजह

Image
मध्यप्रदेश इंदौर में एक पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल अनुराग ने अपनी सर्विस राइफल को खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मोके पर ही दम तोड दिया। पुलिस लगीं जांच में। वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर       इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस कांस्टेबल की खुदकुशी की मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार इंदौर के एक 32 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने शुक्रवार (04 जुलाई) को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी किसी विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी।         पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, ''द्वारकापुरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल अनुराग ने अपनी सर्विस राइफल को खुद को गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया.  पारिवारिक विवाद की वजह से कांस्टेबल ने की खुदकुशी?         एडिशनल पुलिस डिप्टी कमिश्नर आनंद यादव ने कहा, "प्रारंभिक जांच के मुताबिक कुछ दिनों पहले कांस्टेबल और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी. प...

इंदौर जिले के 5312 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये खाते में आई 13 करोड़ 28 लाख रूपये की राशि सांसद

Image
सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में हुआ जिले का मुख्य कार्यक्रम इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 94234 विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए 235 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया। इंदौर जिले के 5312 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 13 करोड़ 28 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। प्रत्येक विद्यार्थी के बैंक खाते में 25 हजार रुपये की राशि सीधे जमा हुई।                    इंदौर जिले का कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पार्क रोड इंदौर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में इंदौर विकासखंड के लगभग 700 लाभार्थी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद श्री शंकर लालवानी ने की। मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया, क्षेत्रीय पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह पटेल, प्रभारी संयुक्त स...